फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2018 : परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 17 Apr 2018 03:32 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को NEET 2018 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड को सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbseneet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। NEET 2018 परीक्षा का आयोजन 6 मई 2018 को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन


NEET के आवेदन की प्रक्रिया इसी साल 8 फरवरी में शुरू हुई थी। पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 9 मार्च थी लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया और 12 मार्च अंतिम डेट कर दिया गया। 

आपको बता दें कि इस बार उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र पोस्ट द्वारा नहीं भेजा जाएगा। जो भी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करेगा, उसकी रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी पर पीडीएफ फॉर्मेट में चला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नीट 2018 के लिए एडमिट कार्ड जारी
गौरतलब है कि नैशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट को लेकर इस साल कुछ विवाद भी हुआ था, जिसके बाद मामला कोर्ट तक चला गया था। दरअसल सीबीएसई ने NIOS और ओपन के छात्रों के परीक्षा देने के अधिकार से वंचित कर दिया गया था। इस फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी गई। हाईकोर्ट का फैसला छात्रों के हक में आया।

आपको बता दें कि इस बार परीक्षा में एक ही पेपर में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान से जुड़े 180 प्रश्न शामिल होंगे। 

ऐसे करें डाउनलोड

NEET की आधिकारिक वेबसाइट cbseneet.nic.in पर जाएं

प्रवेश पत्र के लिए लिंक पर क्लिक करें

पेज पर अपनी डिटेल्स, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि डालकर सबमिट करें

प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर होगा।

इस प्रवेश पत्र का एक प्रिंट आउट ले लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें