आज के दौर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हजारों प्रकार के रिसोर्सेज मौजूद हैं, लेकिन कई बार सही और अधूरे रिसोर्सेज के कारण हमारी तैयारी को लेकर की गई मेहनत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। फिर भी, मेरी तैयारी के समय उतने रिसोर्सेज नहीं थे जितने कि आज हैं। इस बीच अमर उजाला पब्लिकेशन ने प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए Safalta.com नाम से एक पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल की विश्वनीयता ना सिर्फ एक बड़े ब्रांड समूह से जुड़े होने से है जबकि इस पोर्टल पर उपलब्ध सैकड़ों प्रकार की सामग्री और विशेषज्ञों द्वारा कड़ी मेहनत से तैयार की गई जानकारियों से लगाया जा सकता है।
परीक्षार्थियों के लिए safalta.com एक अभियान की तरह काम कर रहा है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि यहां कम समय में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल कर आप अपने करियर को नई उड़ान दे सकते हैं।
मुझे मेरी तैयारी करने के लिए कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिसमें फाइनेंस से लेकर कोचिंग के लिए साइकिल से करीब 40 किमी तक का सफर तय करना और उसी दौरान समय निकालकर अपनी तैयारी से स्वयं को भटकने नहीं देना अपने आप में एक चैलेंज था। आज हर प्रकार की तैयारी के लिए रिसोर्सेज की भरमार है। safalta.com हर रोज नवीनतम खबरों से लेकर आगामी परीक्षाओं के बारे में सैकड़ों प्रकार की सामग्री उपलब्ध कराता है। यहां मॉक टेस्ट पेपर, ऑनलाइन कोर्सेज, डिस्कशन, जॉब अलर्ट, टॉपर्स इंटर्व्यू, परीक्षोपयोगी आर्टिकल्स और एक्सपर्ट की सलाह जैसे तमाम प्रकार की जानकारियां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए मददगार साबित होगी।