एसएससी-सीएचएसएल-2017 के जरिये LDC, DEO, Postal Assistants/Sorting Assistants, Court Clerk के पद पर रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा की तिथि घोषित हो चुकी है। यह परीक्षा 07 जनवरी से 05 फरवरी, 2017 के बीच निर्धारित तिथियों पर आयोजित होने वाली है। यदि आपने भी किया है इन पदों पर आवेदन और कर रहे हैं परीक्षा में शामिल होने का इंतजार, तो अब आपका इंतजार पूरा हो चुका है। एसएससी ने अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए www.safalta.com पर एडमिट कार्ड पाने का लिंक अपलोड किया गया है जिस पर एक मात्र क्लिक करते ही आप एडमिट कार्ड वाले होम पेज पर पहुंच जाएंगे और वहां आसानी से पा सकते हैं अपना एडमिट कार्ड। होम पेज पर अभ्यर्थियों को अपना एप्लिकेशन नंबर या रोल नंबर या जन्म तिथि या अपना नाम डालना होगा और उसके बाद एंटर करते ही सामने खुलेगा आपका फोटो लगा एडमिट कार्ड। एडमिट कार्ड में दर्ज होगी आपकी परीक्षा की तरीख और परीक्षा केंद्र का पूरा पता, जिसे प्रिंट कर अपने पास सुरक्षित रख लें। तो फिर देर किस बात की, करें https://safalta.com/sscchsladmitcard/ पर क्लिक और तुरंत पाएं अपना एडमिट कार्ड।