कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी ने आज लोकसभा में बताया कि स्किल इंडिया प्रोग्राम के तहत मंत्रालय द्वारा कई रोजगार मेलों का आयोजन किया गया। जिसमें 10,000 से ज्यादा युवाओं को सिर्फ स्किल डेवलपमेंट मिनिस्ट्री द्वारा आयोजित रोजगार मेले में नौकरी मिली है।
साथ ही तकरीबन 350 से ज्यादा कंपनियों ने इस तरह के रोजगार मेलों में हिस्सा लिया। करीब 1 लाख से ज्यादा बेरोजगार युवाओं और महिलाओं ने इन रोजगार मेलों में हिस्सा लिया और सभी का अलग-अलग इंडस्ट्री में अलग-अलग स्किल के हिसाब से इंटरव्यू लिया गया था।
रूड़ी ने बताया कि, "इसके फलस्वरूप करीबन 10,000 से भी ज्यादा युवाओं जिनमें महिलाएं भी हैं उन्हें जॉब मिला।" साथ ही साथ उन्होंने ये भी बताया कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना जो कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के रोजगार से जुड़ा है, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। इस योजना के तहत सिर्फ वर्ष 2016-17 में 53,180 महिलाओं को स्किल्ड किया गया है।