फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छात्रों को मोबाइल ऐप पर मिलेगा स्टडी मटेरियल

Tue, 11 Apr 2017 11:11 AM IST
amaruajala.com- Presented by: शिवेन्दु शेखर
विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर के सरकारी और सीबीएसई से जुड़े स्कूलों में नए सत्र से छात्रों को अब ऑनलाइन स्टडी मटेरियल पढ़ने को मिलेगा। सरकार सभी उच्च शिक्षण संस्थानों के अलावा स्कूलों के लिए भी स्वयं मोबाइल ऐप उपलब्ध करवाने जा रही है। 
विज्ञापन


सभी छात्रों सहित उनके अभिभावकों और शिक्षकों को इस मोबाइल ऐप का एक्सेस दिया जाएगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक छात्रों को अच्छी और हाई क्वालिटी की शिक्षा देने के लिए ये मोबाइल एप और ये प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है। 

इसके अलावा एसीईआरटी द्वारा भी ई-पोर्टल और मोबाइल ऐप बनाया गया है। इससे पहले जनवरी में मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत शगुन वेब पोर्टल को लॉन्च करते समय शिक्षकों को बताया था कि देशभर के स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्र अपनी कक्षा में क्या पढ़ रहे हैं, उसकी जवाबदेही अब स्कूलों की होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शगुन पोर्टल से मिल सकेगी कार्यक्रमों की जानकारी

लर्निंग आउटकम के इंडीकेटर पर जनता के सुझाव के आधार पर उसमें संशोधन मार्च के आखिर तक तैयार कर लिए जाएंगे और देशभर के स्कूलों में अप्रैल सत्र से यह नियम अनिवार्य रूप से लागू हो जाएगा।

जावड़ेकर ने कहा था कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत शगुन पोर्टल के माध्यम से देशभर के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई से लेकर विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी मिल सकेगी। इससे एक-दूसरे की अच्छी योजनाएं, छात्रों समेत शिक्षकों को सांझा करने का मौका मिलेगा।

इसके अलावा इस पोर्टल में शिक्षकों को दिव्यांगों के 21 प्रकार के वर्गों की जानकारी भी मिलेगी। उन्हें पढ़ाई में किस प्रकार की सहायता करनी है, उसके बारे में भी बताया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें