बोर्ड एग्जाम खत्म होने के सीजन के बाद अब दाखिलों का मौसम शुरू होने वाला है। साइंस, आर्टस और कॉमर्स से 12वीं बोर्ड पास करने वाले छात्र अपनी पसंद की फिल्ड से स्नातक करने के लिए कोर्स की तलाश में हैं। किसी को डॉक्टर बनना है तो किसी को इंजीनियर बनना है, कुछ ऐसे हैं जिन्हें समझ नहीं आ रहा कि करना क्या है लेकिन इन्हें कुछ अलग करने का शौक है।
ऐसे छात्रों के लिए हम निचे कुछ ऐसे ही कोर्स की लिस्ट बता रहे हैं। अपने पसंद के हिसाब से आप इनमें से कोई भी कोर्स चुन सकते हैं जो कि करियर के लिहाज से भी अच्छा है और भविष्य में इन क्षेत्रों में काम कर अच्छा नाम और शोहरत भी कमाया जा सकता है।
ये भी देखें: 12वीं के बाद चुनें पायलट ट्रेनिंग कोर्स और उड़े सपनों की ऊंचाइयों तक
1.बैचलर ऑफ सोशल वर्क
2.बीए इन मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म
3.बीए इन एनीमेशन एंड मल्टीमीडिया प्रोग्राम
4.परफॉरमिंग आर्ट
5.फॉरेन लेंग्वेज कोर्स