देशभर में अभी बोर्ड परीक्षाओं का मौसम चल रहा है। सीबीएसई से लेकर, यूपी बोर्ड और पश्चिम बंगाल में भी बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल से आज के खबर आई है जिसमें एक ही घर के तीन लोग इंटरमीडिएट(12वीं) की बोर्ड परीक्षा में बैठे और ये तीन मां, बाप और उनका एक बेटा था।
विज्ञापन
2 of 3
पति-पत्नी
- फोटो : ANI
ये वाकया पश्चिम बंगाल के नादिया जिले की है, जहां एक सेंटर पर एक लड़का और उसके माता-पिता तीनों ने ही इंटरमीडिएट की परीक्षा में हिस्सा लिया।
पिता, पुत्र और मां जब एक साथ एग्जाम दे कर निकले तो दूसरे छात्र भी काफी खुश थे और उन्होंने आ कर इन लोगों से बात की साथ ही सेंटर पर जिन टीचर्स की ड्यूटी थी उन लोगों ने भी आकर तीनों के पढ़ने की ललक को देखकर खूब तारीफ की।
इधर यूपी में चल रही बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष कुल 60 लाख से भी ज्यादा छात्र हिस्सा लेंगे। जिनमें 34 लाख के करीब 10वीं बोर्ड के छात्र होंगे वहीं 26 लाख से ज्यादा स्टूडेंट 12वीं बोर्ड की परीक्षा लिखेंगे। ये परीक्षाएं 21 अप्रैल तक खत्म होगी।