फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे करें ऑनलाइन कोर्स, जॉब के हैं ढेरों मौके

Wed, 08 Mar 2017 06:02 PM IST
amarujala.com- Written by: शिवेंदु शेखर
विज्ञापन
1 of 6
ऑनलाइन - फोटो : source
आज कल जब हमें बात ही बात पर डिजिटल और ऑनलाइन सुविधा का ज्ञान दिया जा रहा है तब हमें कुछ जरूरी काम की बात भी जान लेनी चाहिए।  जिसका इस्तेमाल करके हम खुद को लाइफ में भी और करियर में भी आगे ले जा सकें।  

मैं बात कर रहा हूं ऑनलाइन चलने वाले अलग-अलग तरह के कोर्सेस की।  इंटरनेट की दुनिया आज बहुत बड़ी हो गई है, इतनी बड़ी कि हम आप सोच भी नहीं सकते।  आज इंटरनेट पर तरह-तरह के कोर्स चलते हैं जिसके बारे में हमें मालूम भी नहीं होता और अगर इन कोर्स को कोई पूरा कर ले तो शायद मार्केट में अच्छा ख़ास काम भी मिल जाए।  
 
लेकिन सबसे पहला सवाल बनता है आखिर क्यों करें हम ऑनलाइन कोर्स... 
 
विज्ञापन

2 of 6
ऑनलाइन - फोटो : source
1.  कम खर्च: आज कल यूनिवर्सिटीज में या दूसरे इंस्टीट्यूशंस में कई तरह के कोर्स मिल जाते हैं लेकिन उनकी फीस इतनी ज्यादा होती है कि ये हर किसी के बस की बात नहीं होती।  इससे बचने के लिए आप ऑनलाइन इंटरनेट के जरिए वही कोर्स कम खर्च में पूरा कर सकते हैं।  इससे आपके ऊपर किसी प्रकार का आर्थिक दबाव नहीं बनता।  
विज्ञापन

3 of 6
ऑनलाइन - फोटो : source
2.  समय की बचत: ऑनलाइन कोर्स का एक सबसे बड़ा फायदा ये है कि ऑनलाइन किसी भी कोर्स को करने के लिए आपको अपने किसी काम को छोड़ने की जरूरत नहीं।  आप चाहें तो अपनी सहूलियत के हिसाब से कोई टाइम सेड्यूल सेट कर सकते हैं और रोज अपने काम के बाद आप थोड़ा वक़्त दे कर कोर्स पूरा कर सकते हैं।  

4 of 6
ऑनलाइन - फोटो : source
3.  ज्यादा तरह के ऑप्शन: इंटरनेट पर कोर्स के इतने ज्यादा ऑप्शन मौजूद हैं कि आप कई तरह के कोर्स को एक साथ भी कर सकते हैं।  साथ ही साथ यहां सर्टिफिकेट कोर्स की भरमार है जिसकी मार्केट में डिमांड भी बहुत ज्यादा है।  
विज्ञापन

5 of 6
ऑनलाइन - फोटो : source
4.  जॉब छोड़ने की कोई जरूरत नहीं: आप अगर कहीं कोई काम करते हैं या जॉब करते हैं तो उसे छोड़ने की भी कोई जरूरत नहीं।  आप वो काम करते हुए भी किसी कोर्स को पूरा कर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऑनलाइन - फोटो : source
5. मार्केट में है डिमांड: मार्केट में जॉब के लिए आज के वक़्त में डिग्री से ज्यादा स्किल की जरूरत होती है।  अगर आपको कोई काम आता है तो इसके बाद आपसे शायद ही कहीं डिग्री की मांग की जाएगी।  सिर्फ आपसे ये पूछा जाता है कि क्या आप जिस काम के लिए नियुक्त किए जाने वाले हैं आप उस काम को पूरा आकर सकते हैं या नहीं? इसके बाद आपके काम पर आपके आगे का भविष्य तय होता है।  

तो अगर आपको लगता है कि आपको पहले कभी पढ़ने या सीखने का अच्छा मौका नहीं मिल सका तो जा कर ऑनलाइन कोर्स की तलाश करें जिसके लिए आप खुद को फिट समझते हैं और खुद को आगे के लिए तैयार करें।         
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें