फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल बोर्ड के 12वीं के नतीजे सबसे पहले अमर उजाला की साइट ने बताए, अब अगला लक्ष्य यूपी बोर्ड

Thu, 26 Apr 2018 11:12 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ एजुकेशन (एचपीबीओएसई) के 12वीं का रिजल्ट सबसे पहले दिखाने की दौड़ में अमर उजाला एक बार फिर पाठकों की उम्मीदों पर खरा उतरा। 24 अप्रैल की दोपहर को घोषित हुए 12वीं के नतीजों को सबसे ज्यादा लगभग 86 फीसदी छात्रों ने अमर उजाला डॉट कॉम की रिजल्ट वेबसाइट results.amarujala.com पर देखा। 
विज्ञापन


एचपीबीओएसई की 12वीं की परीक्षा में करीब 98 हजार छात्र शामिल हुए थे।  amarujala.com ने छात्रों को घर बैठे एक क्लिक पर रिजल्ट पहुंचाया। हिमाचल में बारहवीं की परीक्षा 6 मार्च से शुरू होकर 29 मार्च को खत्म हुई थी। 

बस एक क्लिक में घर बैठे रिजल्ट हासिल करने के लिए छात्रों ने अमर उजाला की साइट पर रजिस्ट्रेशन करवाया था, इसलिए रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले उनके फोन पर नोटिफिकेशन पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉपर्स बोले,  शुक्रिया अमर उजाला
हिमाचल बोर्ड के कॉमर्स टॉपर सैजल अरोड़ा, आर्ट्स संकाय से अक्षमा ठाकुर, साइंस टॉपर साहिल कतना और विक्रांत रेवल से फोन पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि वे अमर उजाला के पहले से नियमित पाठक है। उन्हें इसकी रिजल्ट वेबसाइट से ही पता चला कि उन्होंने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। उन्होंने सबसे पहले रिजल्ट दिखाने के लिए अमर उजाला का शुक्रिया अदा किया।

अमर उजाला पर अब यूपी बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार
हिमाचल बोर्ड के नतीजों की तरह अब यूपी बोर्ड के 10वीं, 12वीं का शीघ्र परिणाम देने के लिए अमर उजाला एक बार फिर तैयार है। यूपी बोर्ड के 10वीं, 12वीं के नतीजे भी सबसे पहले अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट results.amarujala.com पर 29 अप्रैल को दिखाई देंगे। 

कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-12th-result-2018
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें