मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को ये बताया कि उच्च शिक्षण संस्थानों में तकरीबन 200 से ज्यादा पद खाली हैं। लोकसभा में प्रश्न काल के दौरान ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट मिनिस्टर ने बताया कि, "देशभर की सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में 20% पद खाली हैं जो कि चिंता का विषय है।"
साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि 65 से ज्यादा उम्र के शिक्षकों को भी कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर अपॉइंट किया जा सकता है जो कि संबंधित संस्थान में खली पदों और फिटनेस पर डिपेंड करेगा।
फरवरी, 2017 में कैनरा बैंक ने एचआरडी मिनिस्ट्री के साथ एक मेमोरेंडम साईन किया था जिससे हायर एजुकेशन फाइनेंसिंग एजेंसी को भी ऑपरेशन में लाया जा सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एचईएफए को हरी झंडी दे दी थी जिससे देश के बड़े नामी गिरामी शिक्षण संस्थानों को जरूरी फंड मुहैय्या कराया जा सके। एचईएफए, एचआरडी मिनिस्ट्री के साथ मिलकर काम करेगी जिससे संस्थानों को जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने में मदद मिल सके।