फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE 12th results 2017: कल जारी होगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Wed, 17 May 2017 04:36 PM IST
amarujala.com presented by: शिवेन्दु शेखर
विज्ञापन
विज्ञापन
HBSE results 2017: द बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (HBSE) इसी हफ्ते 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी कर सकता है। इंडियन एक्सपेस मे छपी खबर के मुताबिक बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि 12वीं बोर्ड का रिजल्ट कल यानि 18 मई को जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा अधिकारी ने बताया कि छात्रों के कॉपियों की जांच कर ली गई है और बोर्ड रिजल्ट के साथ तैयार भी है। हम सबसे पहले 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी करेंगे क्योंकि दिल्ली यूनिवर्सिटी सहित अन्य कई कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

इसके दो दिनों के बाद 10वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। दोनों क्लास के लिए बोर्ड परीक्षा की शुरुआत मार्च में हुई थी। तकरीबन 7,51,766 छात्रों ने पीरक्षा में हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया वो अपना रिजल्ट ऐसे चेक करें...

-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करें 

-होमपेज पर व्हाट्स न्यू सेक्शन पर क्लिक करें 

-12वीं बोर्ड रिजल्ट के लिए जारी हुए लिंक पर क्लिक करें 

-एक नया पेज खुलेगा 

-इसके बाद मांगी जा रही जरूरी जानकारियां भरें 

-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर जारी होगा 

-रिजल्ट की एक कॉपी प्रिंट आउट करके अपने पास रख लें। 

पिछले साल 12वीं बोर्ड परीक्षा में तकरीबन 2.5 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था जिनमें से 53.96% छात्र पास हुए थे।   

संबंधित वेबसाइट का पताः http://www.bseh.org.in/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें