फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI PO result 2017: परिणाम जारी, ऐसे करें चेक, जानें इसके आगे क्या

Wed, 17 May 2017 10:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेन्दु शेखर
विज्ञापन
रिजल्ट - फोटो : Source
विज्ञापन
SBI PO Preliminary Exam 2017 Results: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई प्रिलिमिनरी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट सोमवार को जारी होना तय था लेकिन इसे मंगलवार देर शाम जारी किया गया। 
विज्ञापन


एसबीआई पीओ-2017 के लिए प्रिलिमिनरी परीक्षा 29, 30 अप्रैल और 06, 07 मई के बीच कई सेशन में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा मे क्वालिफाई करने वाले छात्र एसबीआई पीओ मेन परीक्षा-2017 में हिस्सा लेंगे। 

जिन छात्रों ने प्रिलिमिनरी परीक्षा में हिस्सा लिया था वो अपना रिजल्ट एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन कर चेक कर सकते हैं। 

ऐसे देखें रिजल्टः 

-एसबीआई के ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करें

-लेटेस्ट अनाउंसमेंट लैब के लिंक पर क्लिक करें 

-इसके बाद SBI PO Recruitment Preliminary Exam के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 

-इसके बाद मांगी जा रही जरूरी जानकारियां भरें 

-इसे सबमिट करें रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर जारी होगा 

अपने रिजल्ट की एक कॉपी सेव करके अपने पास जरूर रख  लें। रिजल्ट की कॉपी  में सेक्शनवाईज मार्क्स के अलावे ओवर ऑल मार्क्स भी दिया होगा। 

एसबीआई पीओ मेन परीक्षा-2017 

मेन परीक्षा भी कंप्यूटर आधारित ही होगी। जिन अभ्यर्थियों ने प्रिलिम्स परीक्षा पास कर लिया है वो 04 जून को मेन परीक्षा के लिए बैठेंगे। मेन परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के अलावे एक सब्जेक्टिव पेपर भी होगा। जिसका रिजल्ट संभवतः 19 जून, 2017 को जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद उम्मीदवारों को जीडी और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वेबसाइट का पताः sbi.co.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें