फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब उत्तराखंड के सरकारी स्कूल होंगे 'इंग्लिश मीडियम'

Fri, 30 Jun 2017 01:24 PM IST
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा प्रणाली में सुधार के चलते उत्तराखंड सरकार ने एक बहुत ही अहम योजना बनाई है। खबर है कि राज्य के करीब 18,000 सरकारी स्कूलों के बच्चे अब हिंदी की जगह इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई करेंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के अनुसार इस परियोजना को कई चरणों में लागू किया जाएगा। इसकी शुरुआत साल 2018-19 शिक्षा सत्र से होगी जिसमें सबसे पहले क्लास 1 के बच्चों को इंग्लिश मीडियम में पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अगले साल से क्लास 1 के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाया जाएगा। जिसके बाद धीर-धीरे सभी कक्षाओं में इंग्लिश मीडियम की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में इंग्लिश को मिले बढ़ावा

सरकारी स्कूलों में इंग्लिश को बढ़ावा मिले इसी लिए सरकार ने ये कदम उठाया है। पांडे ने बताया कि सरकारी स्कूलों को हाल ही में अंग्रेजी के 75 सामान्य वाक्य भेजे गए हैं, जिसे उन्हें रोजाना की क्लास रूटीन में शामिल करना होगा। उन्होंने कहना है कि जब बच्चे छोटे वाक्य और शब्द बोलना सीख जाएंगे तो धीरे-धीरे वे कठिन वाक्य भी समझने लगेंगे। इस तरह से बाद में पढ़ाई का माध्यम आसानी से बदला जा सकेगा। इस पहल को लेकर स्कूलों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें