दिल्ली विधानसभा के एक प्रस्ताव के अनुसार दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले 28 कॉलेजों में दिल्ली के छात्रों को 85 फीसदी आरक्षण मिलेगा। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से कहा था कि वो DU के सरकारी कॉलेजों में दिल्ली के छात्रों को 80 फीसदी आरक्षण देने की संभावना तलाश करें।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना था कि उन्हें दिल्ली के छात्रों से शिकायतें मिल रही हैं कि वो अपने ही शहर के कॉलेजों में एडमिशन नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि दिल्ली के टेक्स पेयर्स से चल रहे कॉलेजों में कुछ सीटें दिल्ली के छात्रों के लिए आरक्षित होनी चाहिए।