जीएलए विश्वविद्यालय मथुरा के शिक्षा संकाय (बी.एड) के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं ने सामाजिक विषयों के प्रति जागरूकता लाने के लिए व्यंगात्मक लघु नाटकों का मंचन किया। इस नाटक मंचन के माध्यम से प्रशिक्षुओं ने लोगों को सामाजिक बुराईयों का आईना दिखाने का प्रयास किया। प्रशिक्षुओं द्वारा पेश कि गई प्रस्तुतियों की श्रृंखला ने सबको झकझोर कर रख दिया।
इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती एवं प्रेरणास्त्रोत श्री गणेशीलाल अग्रवाल जी के चित्रपट के समक्ष डॉ. विवेक महरोत्रा एवं डॉ. स्वागत पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात बी.एड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं ने सामाजिक प्रसंगों में धार्मिक अंधविश्वास जैसी समस्या - दहेज एवं कन्या भ्रूण हत्या, एसिड अटैक, बालयौन उत्पीड़न विषय का चुनाव किया।