फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2018: ऑनलाइन आवेदन में आज से होंगे करेक्शन, फरवरी 2018 में होगी परीक्षा

Tue, 24 Oct 2017 11:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
gate 2018
विज्ञापन
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्‍ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2018) के ऑनलाइन आवेदन में आज से सुधार किए जा सकेंगे। इसके लिए CBSE ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट appsgate.iitg.ac.in पर लॉग इन कर यदि आवश्यक हो, तो अपने डेटा में जरूरी बदलाव कर सकते हैं। यह सुविधा 28 अक्टूबर तक उपलब्ध है। आपको बता दें कि परीक्षा फरवरी 2018 में चार तारीखों पर होगी - 3 फरवरी, 4 फरवरी, 10 फरवरी और 11 फरवरी।  पढ़ें- बैंकिंग सेक्टर वालों के लिए IGNOU लाया स्पेशल MBA प्रोग्राम, ऐसे करें आवेदन
विज्ञापन


सुधार प्रक्रिया के लिए ऐसे करें आवेदन: आधिकारिक वेबसाइट  appsgate.iitg.ac.in पर जाएं। "Change Personal Data" ऑप्शन पर क्लिक करें। सभी आवश्यक परिवर्तन दर्ज करें। submit पर क्लिक करें। भुगतान प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन

आपको बता दें कि इस ऑल इंडिया लेवल की परीक्षा के जरिए देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों (आईआईटी, एनआईटी, आईआईएससी एवं अन्य) में एमटेक, एमई और पीएचडी जैसे मास्टर व डॉक्टोरल कोर्सेज में दाखिला मिलता है। इस बार इस परीक्षा को आयोजन करने की जिम्मेदारी आईआईटी गुवाहाटी को दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें