फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनी है सरकारी नौकरी तो जरूर पढ़ें ये टिप्स

Sat, 15 Apr 2017 01:41 PM IST
पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी नौकरी का पाने क्रेज तो सबके अंदर रहता है। वैसे इसके कई फायदे भी हैं जैसे अच्छी सैलरी के साथ-साथ काम का समय भी बहुत कम रहता है। आप भी जानते होंगे कि सरकारी नौकरी पाना आज के समय में कितना मुश्किल है। एक तो इसकी परीक्षा बहुत कठिन होती है और दूसरा लाखों लोगों के बीच कम्पीटीशन अलग होता है।
विज्ञापन


सरकारी नौकरी की परीक्षा निकालना हर किसी के बस की बात नहीं होती। वैसे सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी के लिए ढेर सारे कोचिंग संस्थान है जो इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाते हैं लेकिन हम आपको कुछ जरूरी टिप्स दे रहे हैं जो सरकारी नौकरी की परीक्षा देने के लिए बेहद जरूरी हैं। 

प्लानिंग बनाकर करें शुरुआत

लक्ष्य निर्धारित करें
ये सबसे पहला काम है लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं का विषय एक सा ही होता है लेकिन इनमें प्रश्नों का स्तर और पैटर्न अलग होता है इसलिए बेहतर है कि पहले ये तय कर लें कि आपको किस एग्जाम पर फोकस करना है। फिर उसी हिसाब से उसकी तैयारी करें।

प्लानिंग बनाकर करें शुरुआत
आपके पास पढ़ने के लिए कई विषय होते हैं और कई टॉपिक्स भी। वहीं अलग-अलग विषयों पर आपकी कमांड भी एक जैसी नहीं होती। इसलिए इन सब बातों को ध्यान में रखकर पहले ही एक सुनियोजित प्लान बना लें और उसके अनुसार ही तैयारी करें। 

टाइम मैनेजमेंट सीखें
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते समय हम सब कुछ पढ़ लेने पर ज्यादा ध्यान देते हैं लेकिन एग्जाम को ध्यान में रखकर अपनी स्पीड पर कोई काम नहीं करते हैं। परीक्षा की तैयारी की शुरुआत के साथ ही टाइम मैनेजमेंट करके चलना चाहिए। शुरुआत से ही सवालों को टाइम अलॉट कर सॉल्व करने की आदत डालें। 
 

स्टडी मटेरियल की रखें व्यवस्था

अच्छे से करें प्रेक्टिस
कॉलेज या स्कूल के एग्जाम में तो एक दिन पहले पढ़कर काम चल जाता है लेकिन यहां मामला अलग है। यहां लगातार प्रेक्टिस की जरुरत होती है। इसलिए इस मामले में शार्टकट वाले भम्र में न रहें और लगातार प्रश्न पत्र के सेट लगाते रहे।

बेसिक से करें शुरुआत
किसी भी विषय पर अच्छी कमांड बनाना चाहते हैं तो इसे पढ़ने की शुरुआत इसके बेसिक से करें। सबसे पहले बेसिक फॉर्मूलों और संबंधित परिभाषाओं को अच्छी तरह समझ लें उसके बाद ही आगे बढ़ें।

स्टडी मटेरियल की रखें व्यवस्था
आपको क्या-क्या टॉपिक्स और विषय पढ़ने हैं ये तो आपको पता ही रहता होगा। इसलिए सबसे पहले देख लें कि आपके पास नौकरी से जुड़ी जरूरी किताबें और नोट्स उपलब्ध हों। उसके बाद विषय को ध्यान में रखकर टाइम टेबल बनाकर तैयारी करें।
 
विज्ञापन

इंटरव्यू की तैयारी न भूलें

परीक्षा से पहले दिमाग शांत रखें 
परीक्षा वाले दिन परीक्षार्थियों को अंतिम समय में सबकुछ एकसाथ अपने अंदर समा लेने की आदत होती है जबकि परीक्षा के कुछ घंटे पहले तक किताबों से दूरी बनाकर दिमाग को बिल्कुल शांत रखना चाहिए। आप इस दौरान अपना पसंदीदा संगीत भी सुन सकते हैं। इससे परीक्षा से पहले का तनाव भी नहीं होगा। 

एग्जाम हॉल में धैर्य बनाए रखें
एग्जाम के पहले जितना टाइम मैनेजमेंट जरूरी है उतना ही एग्जाम हाल में भी जरूरी है। एग्जाम हॉल में बैठकर आपके मन में कई सवाल आते हैं पर मन को शांत रखकर धैर्य से सारे काम करें।

इंटरव्यू की तैयारी न भूलें
अगर आप लिखित परीक्षा क्लियर कर चुके हैं तो अच्छे से इंटरव्यू की तैयारी करें। ये स्तर भी बेहद जरूरी होता है। पूरी तैयारी के साथ ही इंटरव्यू पर पहुंचे। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें