आज के दौर में मार्केटिंग के कई तरीके तेजी से चलन में आ रहे हैं। हर तरफ कंपनियां अपना व्यवसाय लोगों तक पहुंचाने की जुगत में लगी हुई हैं। मौजूदा समय में सैकड़ों मोबाइल एप भी कंपनियों के व्यवसाय को बढ़ाने में मदद कर रहे हैं और एप कंपनियां लाखों रुपये महीना कमाई भी कर रहीं हैं। दरअसल ये एप्स एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए ग्राहकों को एप के जरिए वेबसाइट पर लेकर जाते हैं जहां ग्राहक उत्पाद खरीदता है। इसी तरह लाखों लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम व ट्विटर पर 5 हजार से अधिक फॉलोअर होने पर एफिलिएट मार्केटिंग कर कमाई कर रहे हैं। या फिर आपके पास एक लंबी ई मेल लिस्ट है तो भी आप एफिलिएट मार्केटिंग करके लाखों रुपए कमाने का रास्ता खोल सकते हैं। इनमें से कोई योग्यता नहीं है तो आपको डिजिटल मार्केटिंग टेक्नीक्स सीखनी होंगी। अगर आप बेरोजगार हैं और एफिलिएट मार्केटिंग में अपना करिअर बनाने की सोच रहे हैं तो सफलता के डिजिटल मार्केटिंग कोर्स के जरिए ऐसा कर सकते हैं। अभी तक सैकड़ों युवाओं ने सफलता के Master Digital Marketing Course के जरिए एफिलिएट मार्केटिंग में अपना शानदार करिअर बनाया है।
शुरूआत में आप Amazon Affiliate, Filpkart Affiliate, Snapdeal Affiliate, Clickbank, Commission bank और E-bay जैसी वेबसाइट्स के साथ जुड़कर काम शुरू कर सकते हैं। इसमें आप कंपनियों के उत्पाद को अपने सोशल मीडिया, यूट्यूब चैनेल या वेबसाइट में लिंक डालकर उस उत्पाद को अपने फॉलोअर तक पहुंचा सकते हैं। यदि कस्टमर उस लिंक से उत्पाद या सर्विस की खरीदारी या उपयोग करता है तो आपको उसके बदले कमीशन प्राप्त होगा। अगर आपके पास जानकारी होगी तो इसमें आप अच्छे पैसे कमा सकते हैं।
हमें यह समझना होगा की हर तरह की सेवा या उत्पाद के लिए अलग - अलग कमीशन प्राप्त होता है। जैसे आप अगर फैशन और लाइफ स्टाइल प्रोडक्ट पर एफिलिएट मार्केटिंग कर रहे हैं तो इनके जरिए आपको ज्यादा कमीशन मिलाता है वहीं टेक्निकल उत्पाद की मार्केटिंग पर कमीशन दर कम होती है।
वर्तमान में डिजिटल मार्केटिंग तेजी से बढ़ने वाला बाजार है। इस सेक्टर में परफेक्ट बनकर लंबे समय तक जमे रहने और अधिक से अधिक लोगों तक एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए पहुंच बनाने के लिए आपको सफलता के साथ जुड़ना चाहिए। सफलता न केवल आपको एफिलिएट मार्केटिंग में परफेक्ट बनाती है बल्कि डिजिटल मार्केटिंग में भी प्रोफेशनल बनाने का काम कर रही है। इससे जुड़कर आप वेबसाइट बनाना, वेबसाइट डिजाइन करना, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन आदि सीख सकते हैं। यहां गूगल सर्टिफाइड अनुभवी फैकल्टी है जिनसे आप बेहतरीन स्किल्स सीख सकते हैं।
देश की जानी - मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। तो फिर देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार करियर बनाएं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।