CUCET-2017: सेंट्रल यूनिवर्सिटीज कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CUCET-2017) के लिए आज बोर्ड की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। देशभर के सेंट्रल यूनिवर्सिटी में यूजी, पीजी, इंटीग्रेटेड प्रोग्राम और रिसर्च प्रोग्राम(एम। फिल, पीएचडी) में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। आपको बता दें CUCET परीक्षा उन सेंट्रल यूनिवर्सिटीज मे दाखिले के लिए आयोजित की जाती है जिनका गठन पार्लियामेंट एक्ट 2009 के तहत किया गया था।
परीक्षा 17 और 18 मई, 2017 को आयोजित की जानी है। इसके बाद परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था परीक्षा की अगली तारीख को आंसर की अपलोड करेगा।
परीक्षा का परीणाम 07 जून, 2017 को जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद हर एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी अपने यहां काउंसलिंग और एडमिशन प्रोसीजर के लिए परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी करेगी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्डः
-सबसे पहले संबंधित वेबसाइट पर लॉगइन करें
-एडमिट कार्ड के लिए प्रस्तावित लिंक पर क्लिक करें
-मांगी जा रही जरूरी जानकारियां भरें
-एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर होगा
-एडमिट कार्ड की एक प्रिंट आउट कॉपी अपने पास जरूर रख लें।
संबंधित वेबसाइट का पताः www.cucet2017.co.in