फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटी कमाई का जरिया बनता जा रहा है कंप्यूटर इंजीनिरिंग

Tue, 14 Jun 2016 10:06 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
अगर आप अच्छी खासी कमाई करना चाहते हैं और अपना भविष्य सुरक्षित रखना चाहते हैं तो कंप्यूटर इंजीनियर आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। 
विज्ञापन


कैसे बनें कंप्यूटर इंजीनियर-
कंप्यूटर इंजीनियर बनने के लिए आपको बीटेक या फिर बीई का कोर्स करना पड़ेगा। इसके लिए आप राज्य के या फिर देश के तकनीकी विश्वविद्यालयों में दाखिला ले सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस इग्जामिनेशन(एआईईईई), आईआईटी या फिर राज्य स्तर के तकनीकी विश्वविद्यालयों के लिए राज्य स्तरीय परीक्षाएं जैसे यूपीटीयू, आरपीईटी पास करनी पड़ेंगी। 

कंप्यूटर इंजीनियर बनने के लिए क्या-क्या कोर्स कर सकते हैं-
कंप्यूटर इंजीनियर बनने के लिए आप बीटेक कंप्यूटर साइंस, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीसीए, एमटेक कंप्यूटर साइंस, एमसीए, डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस कर सकते हैं। 
विज्ञापन


कितना समय लगता है-
इस कोर्स को करने के लिए आपको 12वीं के बाद चार साल का समय लगता है। अगर आप इसको ग्रेजुएशन के बाद करते हैं तो आपको तीन साल का ही समय लगेगा। इस कोर्स को करने के बाद आप 2 साल का एमई या एमटेक का कोर्स भी कर सकते हैं। 

कौन लोग कर सकते हैं ये कोर्स-
बीई या बीटेक के लिए 12वीं में साइंस भैतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। साथ ही आप कंप्यूटर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा भी कर सकते हैं। इसके लिए 50 फीसदी अंकों से साथ दसवीं की परीक्षा पास करना अनिवार्य है। डिप्लोमा कोर्स की अवधि 3 साल की होती है। 
विज्ञापन


अगर बीटेक, बीसीए या बीएससी में दाखिला नहीं ले सकते तो क्या करें-
अगर आप बीटेक, बीसीए या बीएससी में दाखिला लेने के योग्य नहीं हैं तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। अगर आप कंप्यूटर के अच्छे जानकार हैं तो इस क्षेत्र में आपके लिए संभावनाएं पूरी तरह से खुली हैं। आप किसी भी अच्छे कंप्यूटर संस्थान में जाकर ये कोर्सेस कर सकते हैं-
1.आप “o” लेवल कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। जिससे आप कंप्यूटर चलाना, डाटा एंट्री करना सीख जायेंगे।
2.आप कंप्यूटर प्रोग्रामिंग “सी, सी प्लस प्लस, जावा, कोबोल ” को सीख कर कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में भी जॉब हासिल करने योग्य हो सकते हैं। 
3.अगर आप डोएक के ए लेवल तथा बी लेवल कोर्स कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें