फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लू व्हेल गेम को लेकर CBSE का अलर्ट, इंटरनेट यूज पर जारी हुआ निर्देश

Mon, 28 Aug 2017 02:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लू-व्हेल गेम के लिंक को एक्सेस कर गेम खेलने के बाद हो रही मौतों पर CBSE अलर्ट हो गई है। बोर्ड ने सभी CBSE स्कूलों को सुरक्षित इंटरनेट प्रयोग सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किया गया है। जिसमें 18 बिन्दुओं पर सुरक्षा एहतियात बरतने व उनके अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं। सीबीएसई के अपर निदेशक डा. विश्वजीत साहा के आदेश सभी स्कूलों को प्राप्त हो चुके हैं। जिसके बाद सर्कुलर के आधार पर इंटरनेट प्रयोग को और सुरक्षित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-  सिर्फ 21 की उम्र में 'आदित्य' ने पास की CA, CS और CMA की परीक्षा क्या है ब्लू-व्हेल गेम गौरतलब है कि ऑनलाइन गेम ब्लू व्हेल को खेलने वाले मौत को गले लगाने लग गए थे। इस गेम को खेलने वाले को खतरनाक टास्क दिए जाते हैं और इस पर किसी से भी चर्चा न करने के की हिदायत दी जाती है। इस गेम में नस काटने से लेकर फांसी के फंदे पर झूलने और बहुमंजिला इमारत से कूदने तक के टास्क दिए जाते हैं। इस गेम को खेलने वाले कई किशोर-युवा आत्महत्या कर चुके हैं। 
विज्ञापन

इंटरनेट यूज को लेकर इन बातों पर रखा जाएगा ध्यान

blue whale - फोटो : blue whale
- स्कूलों में सुरक्षित व प्रभावी इंटरनेट प्रयोग का माहौल बनाया जाए। 

- सुरक्षित इंटरनेट प्रयोग के लिए फायर वाल, फिल्टरिंग व अनाधिकृत लिंक को ब्लॉक करने के लिए सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया जाए। 

- इंटरनेट प्रयोग के लिए स्कूल मानक तय करें और उनका अनुपालन करते हुए बच्चों, स्टाफ व शिक्षकों को इस ओर जागरूक करे। 

- आसपास के अन्य स्कूलों व संस्थानों की इंटरनेट एक्सेस को बंद किया जाए। 

- छात्र-छात्राएं ऐसे स्थान पर इंटरनेट का प्रयोग करें जहां से उन पर नजर रखी जा सके। 

- छात्र-छात्राओं के इंटरनेट प्रयोग को समुचित सर्विलांस के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। 

- शिक्षण से जुड़ी चुनिंदा वेबसाइट ही बच्चे स्कूल इंटरनेट का प्रयोग कर खोल सकें। शेष को ब्लॉक कर दिया जाए। 

- सॉफ्टवेयर का लाइसेंस वर्जन का ही प्रयोग किया जाए। 


'ब्लू-व्हेल गेम से मौतों के बाद CBSEका सर्कुलर मिला है, जो इससे बचाव के संबंध में है। स्कूल में पहले से ही फायरवॉल का प्रयोग किया जाता है। इंटरनेट प्रयोग को लेकर उच्च स्तर पर सावधानी बरती जाती है। शिक्षकों की मौजूदगी में ही बच्चे स्कूल में इंटरनेट का प्रयोग सिर्फ शिक्षण कार्य के लिए करते हैं।  
डा. सुमन तोमर, प्रिंसिपल, दयावती मोदी स्कूल रामपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें