UPSC (यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन) ने CDS (कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज) Examination II, 2017 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। सभी कैंडिडेट्स को वेबसाइट पर मौजूद फॉरमेट के अनुसार ही अप्लाई करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 सितंबर 2017 है। इस दिन शाम 6 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे।
पढ़ेंः DU ADMISSION : सीटें अभी भी खाली, कल आएगी 11वीं कटऑफ लिस्ट
ऐसे करें अप्लाई-
UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाएं
इसके बाद UPSC CDS 2017 लिंक पर क्लिक करें
सभी सूचनाएं सही तरीके से भरें
पार्ट II में, पेमेंट डिटेल्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
अंतिम में सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें