फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2023 : यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं नतीजों पर बड़ा अपडेट, जानें कब जारी हो रहा रिजल्ट

Tue, 25 Apr 2023 11:46 AM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

16 फरवरी से शुरू होकर 4 मार्च तक चलने वाली 10वीं-12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का यूपी बोर्ड 25 अप्रैल दोपहर 1.30 बजे रिजल्ट घोषित करने जा रहा है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022-23 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद(यूपीएमएसपी) द्वारा 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 25 अप्रैल को नतीजे घोषित करने जा रहा है। गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध स्कूलों में 56 लाख से अधिक छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जबकि 59 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। 10वीं-12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हुई थीं। जिसमें 10वीं की परीक्षाएं 3 मार्च और 12वीं की परीक्षा 4 मार्च को खत्म हुईं थीं। 12वीं के बाद अगर आप सीयूईटी की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के सीयूईटी कोर्स की मदद लेकर आकर्षक रैंक हासिल कर सकते हैं। 

विज्ञापन

ये भी सीखें
सीयूईटी सिलेबस 
सीयूईटी सभी विषयों के लिए वीडियो कोर्स 

इस वर्ष जल्दी क्यों घोषित हो रहे नतीजे 

साल 2020 में कोरोना महामारी के कारण 10वीं-12वीं नतीजे 27 जून को घोषित किए गए थे। वहीं 2021 में सत्र के डिले हो जाने के कारण ये नतीजे 31 जुलाई को घोषित किए गए वहीं साल 2022 में भी 18 जून को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं 12वीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा की थी। हालांकि इससे पूर्व 2018 और 19 में क्रमश: 29 व 27 अप्रैल को नतीजे घोषित किए गए थे। 

4 मार्च को परीक्षाएं समाप्त होने पर और 1 अप्रैल तक सभी उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद ऐसा माना जा रहा था कि इस वर्ष रिकॉर्ड समय में नतीजे घोषित किए जाएंगे और आज वो दिन आ गया है। दोपहर में नतीजे जारी होने जा रहे हैं। 

सफलता के साथ बनाएं अपना करिअर 

अगर आप भी ग्रेजुएशन कर चुके हैं लेकिन अपने करिअर को लेकर तमाम तरह की चिंताओं से घिरे हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। देश की जानी-मानी एडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। अगर आप भी प्राइवेट या सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम पर विजिट करिए और अपनी पसंद के मुताबिक कोर्स में एडमिशन लीजिए जिसके बाद सफलता की फैकल्टी न केवल आपको प्रोफेशनल बनने के लिए तैयार करेगी बल्कि वो आपका सही करिअर चुनने में मार्गदर्शन भी करेगी। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें