फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, जल्द करें आवेदन

Thu, 23 Mar 2017 12:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर
विज्ञापन
जेएनयू - फोटो : source
विज्ञापन
दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी में एडमिशन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। ऑनलाइन आवेदन के लिए विंडो 05 अप्रैल शाम 5 बजे तक खुला रहेगा।  
विज्ञापन


'JNU' में अलग-अलग कोर्स में दाखिले के लिए डेढ़ महीने की देरी से बुधवार को एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई। ऑनलाइन एडमिशन 05 अप्रैल तक चलेगा। बीए, एमए, एमफिल, एमटेक, एमएससी सहित पीएचडी प्रोग्राम में छात्रों को दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन भरना होगा। 

एडमिशन के लिए देशभर में आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा की तारीख भी जारी कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा 16, 17, 18 और 19 मई को आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा में सफल होने के बाद स्टूडेंट यूनिवर्सिटी के अलग-अलग स्कूल्स में अपने पसंद के कोर्स में जैसा कि आवेदन पत्र में विवरण दिया गया होगा उसके हिसाब से दाखिले के लिए योग्य होंगे। 
विज्ञापन


ली गई प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 23 जून को आएगा जबकि इंटरव्यू की तारीख 10 जुलाई रखी गई है। सनद रहे जरूरी नहीं सभी कोर्स में दाखिले के लिए इंटरव्यू का आयोजन किया जाए। 

 
विज्ञापन

जेएनयू - फोटो : source
एडमिशन लेने वाले छात्रों को 1 अगस्त तक एडमिशन फी जमा करना होगा, जबकि 14 अगस्त को दाखिला और रजिस्ट्रेशन विंडो बंद हो जाएगा। 

साथ ही गुरुवार को सीटों की कटौती को लेकर छात्र संगठनों ने यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया। जानकारी के अनुसार कुछ कोर्स में दाखिले के लिए विज्ञापन में सीटों की संख्या कम बताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें