फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानी-मानी कार कंपनियां शुरू करेंगी ऑटो इंजीनियरिंग कोर्स

Wed, 22 Mar 2017 06:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर
विज्ञापन
ऑटोमोबाइल - फोटो : source
विज्ञापन
दुनिया की कुछ सबसे मशहूर लग्जरी स्पोर्ट्स कार कंपनियों का हेडक्वार्टर इटली के एमीलिया-रोमागना क्षेत्र में है। फेरारी, लम्बोर्गिनी, मसेराती, डुकाटी, जैसे बड़े नाम हैं जो वहीं स्थापित हुईं और बढ़ीं।   
विज्ञापन


अब ये सभी बड़ी इंडस्ट्रीज एक साथ मिल कर यूनिवर्सिटी ऑफ बोलोग्ना, फेरारा, मोडेना एंड रेग्गियो एमिलिया और परमा के अलावे और भी दूसरी बड़ी इंडस्ट्री के साथ मिलकर एक एजुकेशन हब तैयार करने में लगी हैं। जहां दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑटोमोटिव इंजीनियर्स को और तैयार कर ट्रेनिंग दी जाएगी। 

मोटरव्हीकल यूनिवर्सिटी ऑफ एमिलिया रोमाग्ना(MUNER) अपने यहां एक कोर्स स्टार्ट करने वाली है जो दो तरह के मास्टर डिग्री कोर्स देने वाली है। ये दोनों ही डिग्रीयां इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए भी ओपन रहेंगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

होगा सिर्फ 120 छात्रों का चयन

ऑटोमोबाइल - फोटो : source
प्रत्येक साल तकरीबन 120 छात्रों का चयन एडवांस ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग के लिए किया जाएगा, जिसमें स्पोर्ट्स और रेसिंग कार के डिजाइन पर विशेष ध्यान रहेगा। जिन विषयों की पढ़ाई करवाई जाएगी उनमें एडवांस स्पोर्ट्स कार मैन्युफैक्चरिंग से लेकर हाई परफॉरमेंस कार डिजाईन जैसी विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।  

इन 120 में से सिर्फ 30 छात्रों को दूसरे अलग कोर्स में दाखिला दिया जाएगा जिनमें एडवांस इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग जैसे विषय हैं, जो गाड़ी के सभी इलेक्ट्रॉनिक पार्ट पर काम करेगी। इलेक्ट्रॉनिक और गैजेट पसंद लोगों के लिए इन दो में से इलेक्ट्रॉनिक सबसे पसंदीदा होने के आसार हैं क्योंकि इसमें आईटी से लेकर दूसरे कनेक्टिविटी पर काम किया जाएगा। इसमें सबसे खास बात ये होगी कि भविष्य में आने वाली ड्राईवरलेस कारों और दूसरे फ्यूचर कार मॉडल्स पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 

पढ़ाई का पूरा मीडियम इंग्लिश में होगा। थ्योरी से लेकर प्रैक्टिकल तक सब कुछ पढ़ाया जाएगा, साथ ही जितनी भी पार्टनरशिप कंपनियां हैं उनमें मेंडेटरी इंटर्नशिप भी करवाया जाएगा। 

ये दुनिया में अपने किस्म का इकलौता प्रोजेक्ट माना जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें