भारत में लगभग हर युवा आईएएस ऑफिसर बनने का सपना देखता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आईएएस अधिकारी को समाज में एक विशेष दर्जा प्राप्त होता है और इसमें जनसाधारण की सेवा करने का मौका भी रहता है। आईएस अधिकारी बनने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है जोकि देश की सबसे महत्वाकांक्षी और मुश्किल परीक्षा मानी जाती है।
इस परीक्षा का पाठ्यक्रम बेहद वृहद है तथा बगैर सही मार्गदर्शन के इस परीक्षा को पास कर पाना लगभग नामुमकिन है। बहुत से विद्यार्थी लाखों रुपये खर्च करके यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग करते हैं पर फिर भी सफलता हाथ नहीं लग पाती। परीक्षा के पैटर्न, जरूरी जानकारी, सिलेबस आदि की सही जानकारी न होने की वजह से छात्रों का प्रयास व्यर्थ चला जाता है। परीक्षा की तैयारी के समय भी छात्रों के सामने समय प्रबंधन में दिक्कत, सही स्टडी मैटेरियल का चुनाव आदि की समस्या आती रहती है।
इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला के एजुकेशन वेबसाइट
safalta.com ने Indian Administrative Service (IAS) Exam 2018 नामक एक पेज बनाया है, जिसके माध्यम से आप आईएएस परीक्षा से जुड़ी बारीक जानकारियों को आसान शब्दो में जान सकेंगे। इसमें आप को परीक्षा के सिलेबस और पैटर्न आदि के बारे में विस्तार से बताया गया है। यहां पर आप को आईएएस के रिजल्ट, कटऑफ, परीक्षापयोगी महत्वपूर्ण तिथियां आदि की भी जानकारी मिलेगी।
परीक्षा से संबंधित पाठ्य सामग्री भी छात्रों के लिए उपलब्ध है। इन सभी के अतिरिक्त इस पेज पर छात्रों को विशेषज्ञों द्वारा तैयार स्टडी टिप्स भी मिलेंगे जो इस परीक्षा को आपके लिए आसान बनाने का कार्य करेंगे। इस पेज को IAS बनने का सपना देख रहे छात्रों की हर जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। तो देर किस बात की, अपनी तैयारी को सही आकार देने के लिए अभी विजिट करें
https://safalta.com/ias-exam/ पर।