पंजाब एजुकेशन स्कूल बोर्ड (PESB) जल्द ही 12वीं के नतीजों का ऐलान कर सकता है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) 28 अप्रैल को कक्षा 12 के परिणाम की घोषणा कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली है और निर्धारित समय पर परिणामों की घोषणा करेंगे। पीएसईबी कक्षा 12 वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2018 की औपचारिक घोषणा के बाद, स्कोरकार्ड पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर उपलब्ध होगा। बता दें कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 28 फरवरी से 24 मार्च तक पीएसईबी वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा 2018 का आयोजन किया था।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर लॉगइन करें।
- अपना रोल नंबर डालें।
- स्ट्रीम सेलेक्ट करें।
- मोबाइल नंबर और इमेल आईडी डालें।
- सब्मिट पर क्लिक करें, आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि ये अस्थायी तिथियां हैं और बोर्ड ने अभी तक पीएसईबी कक्षा 12 रिजल्ट 2018 की घोषणा के लिए फाइनल तारीख की घोषणा नहीं की है। पिछले वर्ष पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने मई के तीसरे सप्ताह में पीएसईबी कक्षा 12 वीं परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। 2017 में, पीएसईबी कक्षा 10 यानी मैट्रिक परीक्षा का पास प्रतिशत 57.50 और पीएसईबी कक्षा 12 वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा के लिए 62.36 प्रतिशत था।
छात्रों के लिए रिजल्ट का पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करना और उन्हें सेव करना बहुत जरूरी है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि पंजाब बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट की घोषणा के तुरंत बाद मूल मार्क शीट जारी नहीं करेगा। इसलिए, भविष्य के संदर्भों के लिए छात्र को स्कोरकार्ड की कॉपी को प्रिंट कर लेना चाहिए।