31 अक्टूबर, 2017 को शारदा ग्रुप आॅफ इन्सटीट्यूशंस के प्रतिष्ठित संस्थान हिन्दुस्तान काॅलेज आॅफ साइंस एण्ड टेक्नोलाॅजी में भारत रत्न डाॅ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्मदिवस इनोवेशन- डे के रूप में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री देवाशीश चक्रवर्ती, निदेशक ए.डी.आर.डी.ई. आगरा रहे, जिन्होने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर तथा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इस एक दिवसीय इनोवेशन- डे में तकनीकी मॉडल्स एवं सह विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में आगरा से लगभग 25 माध्यमिक स्कूलों से 550 विद्यार्थियों के जरिये लगभग 90 साइंस मॉडल्स और मथुरा के 10 माध्यमिक स्कूलों से 200 बच्चों के जरिये लगभग 40 साइंस मॉडल्स प्रदर्शनी में विभिन्न स्टॉल्स पर प्रदर्शित किये गये। साथ ही वरिष्ठ वर्ग में इंजीनियरिंग एवं विज्ञान स्नातकों के स्तर पर विभिन्न काॅलेजों के लगभग 80 चलित एवं अचलित साइंस मॉडल्स वरिष्ठ स्टॉल्स पर प्रदर्शित किये गये।
इसके अलावा सामान्य ज्ञान पर आधारित एक प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विजयी घोषित टीमों को रु. 60,000/- से अधिक के नकद पुरस्कार संस्थान द्वारा परिणाम घोषित होने के उपरान्त वितरित किये गए।
कार्यक्रम के संयुक्त समन्वयक कम्प्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष मुनीश खन्ना और इनफोरमेशन टेक्नोलाॅजी विभाग के विभागाध्यक्ष शंकर ठाकर ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में प्रदर्शित माॅडलों को संस्थान के तीन वरिष्ठ प्रोफेसरों की टीम ने जांचा-परखा व विज्ञान एवं तकनीकी पर आधारित माॅडल्स की प्रदर्शनी को शारदा ग्रुप के बाहर से बुलाये गये प्रोफेसर एवं वैज्ञानिकों की टीम के पैनल्स ने जांचा-परखा।