फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CA January Exams: ICAI ने परीक्षा केंद्र बदलने के लिए जारी किया नोटिस, लें पूरी जानकारी

Tue, 12 Jan 2021 05:06 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
icai
विज्ञापन

ICAI Exam Center Change Notice 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, ICAI ने CA परीक्षा के छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र में बदलाव करने के लिए नोटिस जारी किया है। बता दें कि यह नोटिफिकेशन प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए किया गया है। इस सेंटर से संबंधित उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस पढ़ सकते हैं या फिर खबर में आगे इससे संबंधित ट्वीट भी देख सकते हैं। 

विज्ञापन


ध्यान दें कि पहले प्रयागराज में बिशप जॉनसन स्कूल, सिविल लाइंस को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। अब इसे बदलकर ज्वाला देवी सरस्वती देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, 35 - A, ताशकंड मार्ग, सिविल लाइंस, प्रयागराज कर दिया गया है। 



 

हाल ही में ICAI ने जनवरी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड भी जारी किए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किए हैं, वे नीचे दिए लिंक से तुरंत डाउनलोड कर लें। यह परीक्षाएं 21 जनवरी से 07 फरवरी, 2021 तक चलेंगी। उससे पहले ही अपना हॉल टिकट डाउनलोड करके रख लें। बता दें कि यह एडमिट कार्ड नए परीक्षा केंद्र के लिए भी वेलिड होगा। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
ICAI CA January exam admit card 2021: डायरेक्ट लिंक

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें