आगे क्या है?
सीए फाउंडेशन 2024 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। सीए इंटर परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों को आठ महीने की अध्ययन अवधि पूरी करनी होगी
आईसीएआई ने घोषणा की है कि जून 2024 से सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाएं साल में तीन बार आयोजित की जाएंगी मई या जून, सितंबर और जनवरी में। हालांकि, सीए फाइनल परीक्षाएं साल में दो बार मई और नवंबर में आयोजित की जाती रहेंगी।
रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड?
- सबसे पहले आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
- अब इंटरमीडिएट रिजल्ट सितंबर 2024 के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पिन नंबर और जन्म तिथि या आवेदन संख्या दर्ज करें।
- सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2024 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।