डिजिटल एजुकेशन की व्यवस्था
बजट घोषणा करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि कोरोना के कारण बंद हुए स्कूलों के कारण शिक्षा क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई के लिए डिजिटल एजुकेशन (शिक्षा) पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ई-विद्या योजना के तहत एक चैनल एक क्लास योजना को 12 से 200 टीवी चैनल तक बढ़ाया जाएगा। इस पर पहली से 12वीं तक की कक्षा के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। टीवी, मोबाईल और रेडियो के माध्यम से सभी क्षेत्रीय भाषाओं में शिक्षा मुहैया कराई जाएगी।