फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2022: कोरोना काल में हुए पढ़ाई के नुकसान की भरपाई करेगी पीएम ई-विद्या योजना, 200 एजुकेशन चैनल शुरू होंगे

Tue, 01 Feb 2022 12:54 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Budget 2022:: बजट की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि कोरोना के कारण बंद हुए स्कूलों के कारण शिक्षा क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई के लिए डिजिटल एजुकेशन (शिक्षा) पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
Budget 2022 - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद में मंगलवार को पेश किए गए बजट में शिक्षा और रोजगार क्षेत्र के लिए कई बड़े एलान किए गए हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि देश में दो साल से जारी कोरोना महामारी के कारण सबसे ज्यादा शिक्षा का नुकसान आदिवासियों और देश के ग्रामीण और कमजोर क्षेत्र के लोगों को हुआ है। इस नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने पूरक (सप्लीमेंट्री) शिक्षा की व्यवस्था की है। 

विज्ञापन

कौशल विकास पर दिया ध्यान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि देश के विभिन्न आईटीआई में नए कौशल की शिक्षा दी जाएगी। यह योजना देश के विभिन्न आईटीआई में लागू होगी। इसके अलावा छात्रों को ऑनलाइन ट्रेनिंग भी दी जाएगी। छात्रों को ट्रेनिंग के बाद ऑनलाइन माध्यम से नौकरी खोजने और एंटरप्रेन्योरशिप में भी आसानी होगी। 

यह भी पढ़ें : Budget 2022: बजट में 60 लाख नई नौकरियां देने का वादा, जानें शिक्षा एवं रोजगार क्षेत्र को और क्या-क्या मिला?

डिजिटल एजुकेशन की व्यवस्था
बजट घोषणा करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि कोरोना के कारण बंद हुए स्कूलों के कारण शिक्षा क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई के लिए डिजिटल एजुकेशन (शिक्षा) पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ई-विद्या योजना के तहत एक चैनल एक क्लास योजना को 12 से 200 टीवी चैनल तक बढ़ाया जाएगा। इस पर पहली से 12वीं तक की कक्षा के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। टीवी, मोबाईल और रेडियो के माध्यम से सभी क्षेत्रीय भाषाओं में शिक्षा मुहैया कराई जाएगी। 
 
विज्ञापन

डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी
बजट में शिक्षा के लिए एक डिजिटल विश्वविद्यालय बनाने के भी घोषणा की गई है। वित्त मंत्री ने बताया कि मोबाईल के माध्यम से घर-घर तक शिक्षा की पहुंच बनाने के मकसद से एक डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। इसके माध्यम से सभी क्षेत्रीय भाषाओं में शिक्षा की व्यवस्था होगी।

यह भी पढ़ें : Budget 2022: वित्त मंत्री ने की डिजिटल विश्वविद्यालय की घोषणा, जानें इसमें क्या होगा खास?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें