बीते साल का बजट
साल 2021-22 के के लिए सरकार ने शिक्षा क्षेत्र के लिए 93 हजार 224 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया था। हालंकि, इसमें संशोधन कर के 5 हजार 223 करोड़ रुपये की कटौती कर दी गई थी। साल 2022-23 के लिए शिक्षा बजट बीते साल से 11,053.41 करोड़ रुपये अधिक है। जो कि पूर्व बजट से 12 फीसदी ज्यादा है।
Budget 2022:
वित्त मंत्री ने की डिजिटल विश्वविद्यालय की घोषणा, जानें इसमें क्या होगा खास?
बजट की तुलना
साल 2021 का बजट
कुल बजट- 93 हजार 224 करोड़ रुपये
संशोधित बजट- 88,001 करोड़ रुपये
स्कूल शिक्षा के लिए- 54,873 करोड़ रुपये
उच्च शिक्षा के लिए- 38,350 करोड़ रुपये
साल 2022 का बजट
कुल बजट- 1 लाख 4 हजार 277 करोड़ रुपये
स्कूल शिक्षा के लिए- 63,449 करोड़ रुपये
उच्च शिक्षा के लिए- 40,828 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें-
Budget 2022: कोरोना काल में हुए पढ़ाई के नुकसान की भरपाई करेगी पीएम ई-विद्या योजना, 200 एजुकेशन चैनल शुरू होंगे
अन्य के फंड में भी इजाफा
साल 2022 के बजट में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के लिए आवंटन को 8344.84 करोड़ से बढ़ाकर 8, 495 करोड़ कर दिया गया है। वहीं, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और एआईसीटीई के लिए 5320.91 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साल 2021 के बजट में इसके लिए 5139.2 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था।
यह भी पढ़ें-
Budget 2022: बजट में 60 लाख नई नौकरियां देने का वादा, जानें शिक्षा एवं रोजगार क्षेत्र को और क्या-क्या मिला?