फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Board Exams 2024: हरियाणा में कल से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, अच्छे से समझ लें ये जरूरी दिशा-निर्देश

Mon, 26 Feb 2024 05:41 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEH Board Exams 2024 Guidlines: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, भिवानी कल से राज्य मे बोर्ड परीक्षाएं शुरू करने जा रहा है। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे परीक्षा से जुड़े यहां लिखे जरूरी दिशा-निर्देश अच्छे से समझ लें। 
विज्ञापन
Haryana Board Exams 2024 - फोटो : BSEH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Haryana Class 10th 12th Board Exams: हरियाणा में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कल, 27 फरवरी से राज्य भर के 1,484 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने जा रही हैं। हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, भिवानी कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं क्रमशः 02 अप्रैल, 2024 और 26 मार्च, 2024 तक आयोजित करेगा। परीक्षा का आयोजन दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक होगा।

विज्ञापन


हरियाणा बोर्ड की नियमित परीक्षाओं के अलावा, ओपन स्कूल, री-अपीयर, एडिशनल, मर्सी चांस और नंबर करेक्शन परीक्षा भी शुरू कर रहा है। ऐसे में जो भी छात्र परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें यहां लिखी गाइडलाइन (Haryana Board Exam Guidlines 2024) अच्छे से समझ लेनी चाहिए, ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की कोई समस्या न हो।

विज्ञापन

BSEH 2024 Exam Guildelines: हरियाणा बोर्ड परीक्षा दिशा-निर्देश

  • सभी स्कूल प्रमुखों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके स्कूल के सभी छात्रों को उनके एडमिट कार्ड मिल गए हैं। साथ ही छात्रों को परीक्षा केन्द्र पर अपना एडमिट कार्ड साथ जरूर लेकर जाना चाहिए।
  • हरियाणा बोर्ड एडमिट कार्ड के साथ मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड आदि) जरूर लेकर जाएं। इनके बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी।
  • सभी छात्रों को अपने आधार कार्ड पर लेटेस्ट फोटो अपडेट करना सुनिश्चित करना चाहिए।
  • बोर्ड अध्यक्ष ने कहा है कि सभी छात्र एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देशों को अच्छे से पढ़ लें और उनका पालन करें।
  • छात्र परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
  • एडमिट कार्ड पर तारीख के मुताबिक छात्र और इनविजिलेटर के हस्ताक्षर होना जरूरी है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड को लेमिनेट ना कराएं।
  • एग्जाम सेंटर में मोबाइल, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच आदि इलेक्ट्रॉनिक चीजें लेकर जाना प्रतिबंधित है, इसलिए ऐसा कोई भी उपकरण साथ लेकर न जाएं।
  • परीक्षा कक्ष में आंसर शीट मिलने पर उसमें पृष्ठों की संख्या जरूर जांचें, यदि उत्तर पुस्तिका का कोई पेज फटा हो या गायब हो तुरंत रिपोर्ट करें। अन्यथा की स्थिति में इसे अनुचित साधन मामला समझा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें