फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB: 12वीं की स्पेशल और कंपार्टमेट परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, छात्रों को यहां से करना होगा प्राप्त

Fri, 19 Apr 2024 01:51 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEB 12th Compartment Admit Card: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने सैद्धांतिक विषयों की कक्षा 12वीं की विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। संबंधित उम्मीदवारों को यह स्कूल से प्राप्त करना होगा।
 
विज्ञापन
BSEB Class 12th Compartment Admit Card 2024, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSEB Class 12th Compartment Admit Card 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने आज, 19 अप्रैल को सैद्धांतिक विषयों की कक्षा 12वीं की विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में बैठने वाले छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट SeniorSecondary.biharboardonline.com पर जाकर कक्षा 12 कंपार्टमेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड  डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की मदद से अपना बिहार बोर्ड इंटर स्पेशल और कंपार्टमेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बीएसईबी द्वारा जारी अधिसूचना में लिखा है, ''संबंधित शिक्षण संस्थान के प्रधान से अनुरोध है कि सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र अपने शिक्षण संस्थान से डाउनलोड कर संबंधित अभ्यर्थी को अपने हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ प्राप्त कराना सुनिश्चित करें तथा प्रवेश पत्र का वितरण करें।"
विज्ञापन

 

11 मई तक उपलब्ध रहेगा एडमिट कार्ड

थ्योरी परीक्षा के लिए बीएसईबी कक्षा 12 कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड 11 मई, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। संबंधित छात्रों को सैद्धांतिक परीक्षा के लिए अपना बीएसईबी कक्षा 12 कंपार्टमेंट प्रवेश पत्र (शैक्षणिक संस्थान के प्रमुख द्वारा हस्ताक्षरित और मुहरबंद) मिलेगा। छात्र बीएसईबी कक्षा 12 कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड में उल्लिखित केंद्र पर निर्धारित तिथि और पाली के अनुसार कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे।

बोर्ड ने कहा, "दिव्यांग व्यक्तियों को परीक्षा शुरू होने से एक सप्ताह पहले संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन करना होगा।"

बीएसईबी इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा तिथि

बिहार बोर्ड कक्षा 10, 12 कंपार्टमेंट शेड्यूल 2024 के अनुसार, परीक्षाएं 29 अप्रैल से 11 मई तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 तक आयोजित की जाएंगी।



ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी असुविधा के मामले में, उम्मीदवारों को बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 या ईमेल आईडी- reg.bsebhelpdesk@gmail.com पर संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट SeniorSecondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध कंपार्टमेंट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • बिहार बोर्ड 12वीं कम्पार्टमेंट एडमिट कार्ड 2024 लिंक होम पेज पर उपलब्ध होगा।
  • एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें