फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB STET Result Card 2023: बिहार एसटीईटी परीक्षा का रिजल्ट कार्ड जारी, फटाफट इस लिंक से करें डाउनलोड

Tue, 07 Nov 2023 11:55 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEB STET Result Card 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना रिजल्ट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
बिहार एसटीईटी - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSEB Bihar STET Result Card 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा से जुड़ा एक बड़ा अपडेट जारी किया है। दरअसल, बीएसईबी ने बिहार एसटीईटी का रिजल्ट कार्ड जारी किया है। एसटीईटी परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - bsebstet.com पर जाकर नीचे बताए तरीके से अपना रिजल्ट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

इनकी पड़ेगी जरूरत

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कल, यानी 6 नवंबर रात्री को एसटीईटी रिजल्ट कार्ड जारी किया है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से रिजल्ट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इतने अभ्यर्थी रहे सफल

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वर्ष बिहार एसटीईटी परीक्षा में लगभग 4 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से लगभग 3 लाख अभ्यर्थी पास हुए थे।

3 अक्तूबर को जारी किया गया था रिजल्ट

बिहार एसटीईटी परीक्षा का 4 सितंबर से 15 सितंबर तक आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक दो पालियों में आयोजित हुई थी। रिजल्ट 3 अक्तूबर को जारी किया गया था और अब बोर्ड ने रिजल्ट कार्ड भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें BSEB STET Result Card 2023

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - bsebstet.com पर जाएं।
  • अब बिहार एसटीईटी रिजल्ट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट करें।
  • अब आप अपना रिजल्ट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें