Bihar STET Admit Card 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर अपना प्रवेश पत्र हासिल कर सकते हैं।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज, 11 अक्तूबर को बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक पंजीकरण किया था, वे अब अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके अपने एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा के दिन के निर्देश, उम्मीदवारों का विवरण, परीक्षा केंद्र का विवरण आदि महत्वपूर्ण विवरण दिए गए हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।