दुनिया की टॉप-10 यूनिवर्सिटीज; पहले नंबर पर Oxford, जानें 10वें पर कौन टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 जारी हो चुकी है, इसमें दुनिया के टॉप विश्वविद्यालयों की रैंकिंग दी गई है ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय को लगातार दसवें वर्ष दुनिया का शीर्ष विश्वविद्यालय घोषित किया गया है सूची में दूसरे नंबर पर अमेरिकी विश्वविद्यालय मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) है तीसरी स्थान पर अमेरिकी विश्वविद्यालय प्रिंसटन विश्वविद्यालय है इसके बाद चौथे स्थान पर संयुक्त राज्य की यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज है इस सूची में पांचवें स्थान पर अमेरिकी विश्वविद्यालय हार्वर्ड यूनिवर्सिटी है अगला नंबर स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी का है सातवें नंबर पर कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी है, जोकि एक अमेरिकी विश्वविद्यालय है आठवें नंबर पर इम्पीरियल कॉलेज लंदन है नौवें नंबर पर फिर से एक अमेरिकी विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले है इस सूची में 10वें नंबर पर अमेरिका का येल विश्वविद्यालय है .