बिहार बोर्ड ने 21 मार्च, 2023 को बीएसईबी कक्षा 12वीं के परिणाम 2023 घोषित किए थे। वे छात्र जो 12वीं कक्षा की राज्य बोर्ड परीक्षाओं में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं थे, उन्हें स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने का मौका दिया गया था। बोर्ड आवेदन करने वाले छात्रों की कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन करेगा और संशोधित अंक बाद में जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार बोर्ड इंटर स्क्रूटनी रिजल्ट 2023 अप्रैल के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जा सकता है।
बता दें कि बोर्ड ने ट्वीट किया था कि 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्क्रूटनी के लिए पंजीकरण एक अप्रैल, 2023 तक बढ़ा दिए गए हैं। इससे पहले, स्क्रूटनी के लिए पंजीकरण 30 मार्च को बंद होने वाले थे। स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन biharboardonline.bihar.gov.in पर कराना था।