फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Assistant Admit Card 2023: बीपीएससी सहायक प्रतियोगी परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 24 Apr 2023 01:02 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC Assistant Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक प्रतियोगी परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC Assistant Admit Card 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) सहायक के पद पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 28 अप्रैल (शुक्रवार) को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक आयोजित होने वाली है। बीपीएससी की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य सहायक के लिए कुल 44 रिक्तियों को भरना है।

 

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।

  • यूजर नेम और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।

  • एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

  • बीपीएससी सहायक प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • अब इसे डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

BPSC प्रीलिम्स पेपर पैटर्न

बीपीएससी प्रीलिम्स पेपर में 150 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। प्रश्न सामान्य अध्ययन पर आधारित होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 का नकारात्मक अंकन होगा।

BPSC मेन्स पेपर पैटर्न

बीपीएससी मेन्स परीक्षा में सामान्य हिंदी (100 अंक), सामान्य अध्ययन पेपर 1 (300 अंक), जीएस पेपर 2 (300 अंक), वैकल्पिक पेपर (एमसीक्यू) - 100 अंक, निबंध - 300 अंक होंगे।

विज्ञापन

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड लेकर जाना होगा। हॉल टिकट के बिना, उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए आधिकारिक दस्तावेजों में मतदाता पहचान पत्र / पैन / आधार / ड्राइविंग लाइसेंस, अन्य महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें