फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 10th Result 2024: वेबसाइट बिजी आए तो घबराएं नहीं! इस तरह मोबाइल पर सेकेंडों में पाएं अपना रिजल्ट

Sun, 31 Mar 2024 08:15 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Board Matric Result 2024: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आज दोपहर 01.40 बजे के आस पास जारी कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होने पर यदि वेबसाइट बिजी हो जाती है, तो छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। SMS द्वारा रिजल्ट पाने का तरीका नीचे पढ़ें। सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक कर अभी चेक करें अपना रिजल्ट
विज्ञापन
Bihar Board 10th Result by SMS, बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Board 12th Result by SMS: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आज दोपहर 01.40 बजे के आसपास जारी किया गया है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देखते हैं। अक्सर रिजल्ट जारी होने पर हेवी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो जाती है, जिसके कारण छात्रों को अपना रिजल्ट देखने में दिक्कत आती है।

विज्ञापन


ऐसे में बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों के पास अपना रिजल्ट देखने का आसान तरीका भी है। यहां हम बताएंगे कि कैसे वेबसाइट बिजी होने पर भी आप बिना किसी दिक्कत के अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट से जुड़ी लाइव अपडेट्स यहां देखें।

Bihar Board Matric Result 2024 Releasing Today: आज जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट

बीएसईबी के अध्यक्ष ने आज दोपहर 01.40 बजे के आसपास प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स, पास प्रतिशत, जेंडर वाइज पास प्रतिशत, जिलानुसार छात्रों के आंकड़े आदि की जानकारी भी साझा की है। इसके बाद बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर रिजल्ट का डायेरक्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया।

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स results.biharboardonline.com, bsebmatric.org, biharboardonline.bihar.gov.in पर ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। इसके अलावा, छात्र अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल results.amarujala.com की मदद से भी अपना रिजल्ट सबसे पहले चेक कर सकते हैं। सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

How to Check Bihar Board 10th Result 2024: कैसे चेक करें बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट?

वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के अलावा, बिहार बोर्ड के छात्रों के पास फोन पर एसएमएस के जरिए रिजल्ट देखने की सुविधा भी होती है। यह सुविधा उस समय काफी काम की होती है, जब वेबसाइट स्लो हो जाती है। अगर आपको भी रिजल्ट देखने में इस तरह की परेशानी हो तो आप नीचे बताए तरीके से अपना रिजल्ट SMS के जरिए अपने फोन पर भी पा सकते हैं।

BSEB Matric Result on SMS: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट एसएमएस के जरिए ऐसे करें प्राप्त

बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर हेवी ट्राफिक की वजह से वह स्लो भी हो सकती है। ऐसे में, स्टूडेंट्स के पास फौरन रिजल्ट चेक करने का एक दूसरा विकल्प भी है। बिहार बोर्ड स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट एसएमएस के जरिए अपने फोन पर भी पा सकते हैं। बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट एसएमएस द्वारा पाने के लिए इन स्टेप्स को फोलो करें:
  • एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट पाने के लिए सबसे पहले BIHAR10 space>ROLLNUMBER टाइप करें।
  • अब मैसेज टाइप करने के बाद इसे 56263 पर भेज दें।
  • कुछ ही सेकंड्स में रिजल्ट आपके फोन पर एसएमएस के जरिए प्राप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट

उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
  • सबसे पहले उम्बीमीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें  उसके बाद परिणाम सामने प्रदर्शित हो जाएगा।
  • परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें