फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB 12th Admit Card: बीएसईबी ने जारी किए बिहार बोर्ड 12वीं के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Sun, 16 Jan 2022 11:46 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEB 12th Admit Card 2022 Bihar Board Exam: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) की ओर से बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

How to Download BSEB 12th Admit Card 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार जो इस साल कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे, वे अपने स्कूल प्रभारी या प्रिंसिपल के माध्यम से बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर से प्रवेश- पत्र डाउनलोड करवा सकते हैं। बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं यानी इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 01 फरवरी से 14 फरवरी, 2022 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। कक्षा 12वीं के लिए व्यावहारिक परीक्षा 10 जनवरी से शुरू हो चुकी हैं। प्रायोगिक परीक्षाएं 20 जनवरी तक चलेंगी। 

विज्ञापन

   

BSEB 12th परीक्षा दो पालियों में होगी, समय से 10 मिनट पहले पहुंचें

बीएसईबी की ओर से नंवबर 2021 में घोषणा की गई थी कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से कम से कम 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। पहली पाली की परीक्षा 9:30 बजे शुरू होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगी। उम्मीदवारों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार की नौकरियों से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन

Bihar Board 12th Admit Card 2022 ऐसे करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्कूल प्रिंसिपल नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
  1. स्कूल हेड सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.com पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध बिहार बोर्ड 12वीं के एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने स्कूल के लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  4. आपके स्कूल के सभी बच्चों के एडमिट कार्ड की फाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  5. एडमिट कार्ड की जांच करें और इस फाइल को डाउनलोड करें।
  6. भविष्य की जरूरत के लिए इस फाइल को सहेज कर रखें और प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रखें।
  7. प्रवेश-पत्र पर स्कूल की मुहर लगाकर और प्राचार्य के हस्ताक्षर के बाद छात्रों को उपलब्ध कराएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें