Bihar Board 10th Result 2022: दोपहर 3 बजे के बाद जारी हुए परिणाम
बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने आज दोपहर 3 बजे के बाद बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा के परिणाम को जारी किया। इस मौके पर बिहार बोर्ड बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर चौधरी और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार मौजूद रहें। बोर्ड ने बीते दिन ही अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से परिणाम जारी करने के समय की घोषणा कर दी थी। इसके बाद आज परिणाम को जारी कर दिया गया है।
Bihar Board 10th Result 2022: 16 लाख से अधिक छात्रो ने कराया था पंजीयन
बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए इस साल करीब 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया था। परीक्षा फरवरी, 2022 में 17 से लेकर 24 तारीख के बीच सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली गई थी। हाल ही में बिहार बोर्ड ने बारहवीं कक्षा का परिणाम भी जारी किया था। इसके बाद से ही लाखों छात्र बेसब्री से अपने दसवीं कक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे थे।
Bihar Board 10th Result 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
2. अब वेबसाइट की होम पेज पर आपको दसवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक मिलेगा, इसपर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए लॉगिन पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट करें।
5. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
BSEB 12th Result: छात्रों के लिए हेल्पलाइन
- जिन छात्रों को परिणाम में कोई भी समस्या हो, वह बिहार बोर्ड की इन हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं-:
- 0612 2230009
- info@biharboard.ac.in
- biharboard.ac.in/contact-us