फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीके क्विज: यूपीएससी-एसएससी जैसी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं ब्रिक्स से जुड़े ये प्रश्न, आपको पता है जवाब?

Fri, 11 Sep 2026 05:24 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BRICS Summit 2026 Quiz: ब्रिक्स का 18वां शिखर सम्मेलन भारत की मेजबानी में नई दिल्ली में हो रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में ब्रिक्स की स्थापना, सदस्य देश, शिखर सम्मेलन, न्यू डेवलपमेंट बैंक और विस्तार से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं। इस क्विज में ऐसे ही 10 महत्वपूर्ण सवाल दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
BRICS Summit 2026 Quiz - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BRICS Summit 2026 Quiz: ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा है। सम्मेलन का आयोजन 12 और 13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में किया जा रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण सम्मेलन है, जिसमें ब्रिक्स सदस्य देशों के शीर्ष नेता और प्रतिनिधि शामिल होंगे। ऐसे में यह सम्मेलन प्रतियोगी परीक्षाओं के नजरिए से भी बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे जुड़े प्रश्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं।

विज्ञापन

ब्रिक्स से जुड़े जीके के महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 1. 'BRIC' शब्द की अवधारणा वर्ष 2001 में किस अर्थशास्त्री ने दी थी?
A. के. वी. कामथ
B. जिम ओ'नील
C. रघुराम राजन
D. जोसेफ स्टिग्लिट्ज

प्रश्न 2. पहला ब्रिक (BRIC) शिखर सम्मेलन वर्ष 2009 में किस शहर में आयोजित हुआ था?
A. मॉस्को
B. येकातेरिनबर्ग
C. बीजिंग
D. नई दिल्ली

प्रश्न 3. दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने के बाद समूह के नाम में कौन सा अक्षर जुड़ा?
A. F
B. S
C. E
D. D

प्रश्न 4. भारत ने 2021 में ब्रिक्स की अध्यक्षता के दौरान 13वें शिखर सम्मेलन का आयोजन किस माध्यम से किया था?
A. नई दिल्ली में प्रत्यक्ष रूप से
B. गोवा में प्रत्यक्ष रूप से
C. वर्चुअल माध्यम से
D. मुंबई में प्रत्यक्ष रूप से

प्रश्न 5. न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) का मुख्यालय किस शहर में स्थित है?
A. नई दिल्ली
B. शंघाई
C. मॉस्को
D. जोहान्सबर्ग

प्रश्न 6. न्यू डेवलपमेंट बैंक के पहले अध्यक्ष कौन थे?
A. दिलमा रूसेफ
B. के. वी. कामथ
C. उर्जित पटेल
D. जियांग ज़ेमिन

प्रश्न 7. ब्रिक्स के किस शिखर सम्मेलन में न्यू डेवलपमेंट बैंक की स्थापना संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे?
A. चौथा शिखर सम्मेलन, नई दिल्ली
B. छठा शिखर सम्मेलन, फोर्टालेजा
C. आठवां शिखर सम्मेलन, गोवा
D. दसवां शिखर सम्मेलन, जोहान्सबर्ग

प्रश्न 8. 2024 में ब्रिक्स के विस्तार के तहत निम्नलिखित में से कौन-से देश नए पूर्ण सदस्य बने?
A. मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब
B. अर्जेंटीना, मेक्सिको, तुर्किये, इंडोनेशिया और मलेशिया
C. नाइजीरिया, वियतनाम, मलेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड
D. कतर, केन्या, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड और नाइजीरिया

प्रश्न 9. इंडोनेशिया आधिकारिक रूप से ब्रिक्स का पूर्ण सदस्य किस वर्ष बना?
A. 2023
B. 2024
C. 2025
D. 2026

प्रश्न 10. भारत ने अब तक (2026 को छोड़कर) कितनी बार ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता/मेजबानी की है?
(A) 2 बार
(B) 3 बार
(C) 4 बार
(D) 5 बार

उत्तरमाला


प्रश्न 1 - B. जिम ओ'नील
गोल्डमैन सैक्स के अर्थशास्त्री जिम ओ'नील ने 2001 में प्रकाशित शोध में ब्राजील, रूस, भारत और चीन की उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए BRIC शब्द का इस्तेमाल किया था।

प्रश्न 2 - B. येकातेरिनबर्ग
पहला ब्रिक शिखर सम्मेलन 2009 में रूस के येकातेरिनबर्ग में हुआ था। यही ब्रिक्स शिखर सम्मेलनों की शुरुआत थी।

प्रश्न 3 - B. S
दक्षिण अफ्रीका के 2011 में शामिल होने के बाद समूह के नाम में S जुड़ा और BRIC से BRICS हो गया।

प्रश्न 4 - C. वर्चुअल माध्यम से
2021 में भारत ने 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी अध्यक्षता वर्चुअल माध्यम से की थी।

प्रश्न 5 - B. शंघाई
न्यू डेवलपमेंट बैंक का मुख्यालय चीन के शंघाई में है। बैंक की स्थापना 2015 में हुई थी।

प्रश्न 6 - B. के. वी. कामथ
के. वी. कामथ न्यू डेवलपमेंट बैंक के पहले अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे।

प्रश्न 7 - B. छठा शिखर सम्मेलन, फोर्टालेजा
न्यू डेवलपमेंट बैंक की स्थापना के समझौते पर 2014 में ब्राजील के फोर्टालेजा में आयोजित छठे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे।

प्रश्न 8 - A. मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब
2023 के जोहान्सबर्ग शिखर सम्मेलन में विस्तार का निर्णय हुआ था और इन पांच देशों की सदस्यता 2024 में प्रभावी हुई।

प्रश्न 9 - C. 2025
इंडोनेशिया की पूर्ण सदस्यता की आधिकारिक घोषणा 6 जनवरी 2025 को हुई। इसके साथ ब्रिक्स के पूर्ण सदस्यों की संख्या 11 हो गई।

प्रश्न 10 - B. 3 बार
भारत ने 2012 (4वां सम्मेलन), 2016 (8वां सम्मेलन) और 2021 (13वां सम्मेलन) में ब्रिक्स की अध्यक्षता की है। चौथी बार 2026 में भारत 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
विज्ञापन

ब्रिक्स क्या है और कौन से देश इस समूह में शामिल?

ब्रिक्स (BRICS) उभरती अर्थव्यवस्थाओं का एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समूह है। इसकी शुरुआत 2009 में ब्राजील, रूस, भारत और चीन के साथ BRIC के रूप में हुई थी। 2011 में दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने के बाद इसका नाम BRICS हो गया।

इसके बाद समूह का विस्तार और हुआ। 2024 में मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात के साथ सऊदी अरब को सदस्य के रूप में शामिल किया गया, जबकि इंडोनेशिया ने 2025 में पूर्ण सदस्य के रूप में प्रवेश किया। पहला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2009 में रूस के येकातेरिनबर्ग में हुआ था। 

भारत में अब तक ब्रिक्स का सम्मेलन कितनी बार हुआ?

भारत ने अब तक 2012 में नई दिल्ली और 2016 में गोवा में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी की है। 2021 में भारत ने 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की थी, जो ऑनलाइन आयोजित हुआ था। 2025 में ब्राजील की अध्यक्षता में रियो डी जेनेरियो में 17वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन हुआ। इसके बाद 2026 में भारत को ब्रिक्स की अध्यक्षता और 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें