IGNOU TEE में क्या होता है?
इस परीक्षा में छात्र अपने प्रोग्राम के उन थ्योरी कोर्स की परीक्षा देते हैं, जिनके लिए वे पात्र हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए वैध रजिस्ट्रेशन, कोर्स की न्यूनतम अवधि पूरी करना और जहां लागू हो वहां असाइनमेंट जमा करना जरूरी होता है।
परीक्षा फॉर्म भरते समय छात्र को अपने योग्य कोर्स और परीक्षा केंद्र का चयन करना होता है। परीक्षा केंद्र का आवंटन उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाता है। परीक्षा के लिए बाद में हॉल टिकट जारी किया जाता है, जिसे परीक्षा केंद्र पर ले जाना होता है।
कैसे भरें फॉर्म?
- सबसे पहले IGNOU के समर्थ पोर्टल पर जाएं।
- अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- दिसंबर 2026 TEE के परीक्षा फॉर्म का विकल्प चुनें।
- अपने योग्य कोर्स और परीक्षा केंद्र का चयन करें।
- मांगी गई जानकारी भरें और सभी विवरण ध्यान से जांचें।
- प्रत्येक थ्योरी कोर्स के लिए निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करें।
- फॉर्म को सबमिट करें और उसकी रसीद/प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।