फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC TRE 2.0: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा चरण 2 के लिए यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड; 7 से होगी परीक्षा

Wed, 06 Dec 2023 11:39 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC TRE 2.0: बिहार लोक सेवा आयोग 7 से 10 दिसंबर तक शिक्षक भर्ती परीक्षा चरण 2 आयोजित करेगा। संबंधित उम्मीदवार फटाफट अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC TRE 2.0: बिहार लोक सेवा आयोग बहुत जल्द शिक्षक भर्ती परीक्षा चरण 2 आयोजित करने वाला है। आयोग ने पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। सभी संबंधित उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in से जाकर जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। साथ ही, उम्मीदवार परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश भी पढ़ लें।

विज्ञापन

BPSC TRE 2.0: इस दिन से होगी परीक्षा

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा चरण 2 कल, यानी 7 से आयोजित होगी और 10 दिसंबर तक चलेगी। आयोग कक्षा 6 से 12 तक के शिक्षण पदों के लिए 69,706 रिक्तियों को भरने के लिए BPSC TRE चरण 2 परीक्षा आयोजित कर रहा है। 

BPSC TRE 2.0: उम्मीदवारों को करना होगा फोटो अपलोड

जिन उम्मीदवारों ने पहले ही पंजीकरण करा लिया है, उन्हें लॉगिन के बाद अपने BPSC TRE डैशबोर्ड में एक हालिया फोटो (250x250 आयाम का 25kb) अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

BPSC TRE 2.0: परीक्षा दिशानिर्देश

  • अभ्यर्थियों को पहली पाली के लिए सुबह 7.30 बजे से और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे से परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया जाएगा।
  • परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे।
  • सभी अभ्यर्थियों को प्रत्येक पाली में परीक्षा केंद्र पर ई-प्रवेश पत्र की एक अतिरिक्त प्रति अपने साथ ले जानी होगा, जिसे परीक्षा अवधि के दौरान उस पर हस्ताक्षर करके पर्यवेक्षक को सौंपना होगा।
  • BPSC परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकृति की होगी। इसलिए, परीक्षा हॉल में मार्कर, सफेद तरल पदार्थ, ब्लेड, इरेजर की अनुमति नहीं है।
  • यदि किसी अभ्यर्थी के पास परीक्षा कक्ष के अंदर किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री पाई जाती है तो इसे कदाचार माना जाएगा।
  • कदाचार में लिप्त होने या परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक सामग्री पाए जाने पर, उम्मीदवार को इस परीक्षा सहित अगले पांच वर्षों के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं से बाहर कर दिया जाएगा। 
  • कोई अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित भ्रामक या सनसनीखेज अफवाहें फैलाता पाया गया तो उसे तीन साल के लिए परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें