फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Registration: बिहार में शिक्षक के पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, तुरंत इस लिंक से करें पंजीकरण

Mon, 08 Apr 2024 06:42 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC Registration: बिहार लोक सेवा आयोग बिहार में शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद करने वाला है। जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे नीचे बताएं तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
bpsc
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC Registration: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही शिक्षा विभाग, शिक्षक के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे, आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से 10 अप्रैल, 2024 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले, आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल, 2024 थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 40247 हेड टीचर पद और 6061 हेड मास्टर पद भरना है।

विज्ञापन

रिक्ति विवरण
कुल 6,061 हेड मास्टर पदों और 40,247 हेड टीचर पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। प्राइमरी स्कूलों में हेड टीचर के खाली पद भरे जाएंगे और हायर सेकेंडरी स्कूलों में हेड मास्टर के खाली पद भरे जाएंगे।

BPSC Registration: पात्रता मापदंड
प्रधान शिक्षक: पंचायती राज संस्थान और नगर निगम संस्थान के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों के लिए आयु सीमा अलग से निर्धारित नहीं है। हालाँकि सीबीएसई/आईसीएसई/बीएसईबी से संबद्ध संस्थानों में काम करने वाले शिक्षकों की आयु सीमा न्यूनतम 31 वर्ष होनी चाहिए और सेवानिवृत्ति की आयु सभी श्रेणियों के लिए 60 वर्ष निर्धारित है। वहीं महिला और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा छूट गई है।

हेड मास्टर- आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को डी.एल.एड, बी.टी, बी.एड बी.ए.एड, बी.एससी.एड या बी.एलएड पूरा होना चाहिए और शिक्षक पात्रता परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास राज्य सरकार के स्कूल में माध्यमिक शिक्षक के रूप में आठ साल का अनुभव या सीबीएसई, एसीएसई या बीएसईबी से संबद्ध स्कूल में माध्यमिक शिक्षक के रूप में 12 साल का अनुभव होना चाहिए।

आवेदन शुल्क
एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये लागू है।
विज्ञापन

BPSC Registration: ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं
होमपेज पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन टैब पर क्लिक करें।
प्रधान शिक्षक आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्टर करके आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें