फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC: सहायक प्रोफेसर भर्ती की साक्षात्कार सूची जारी, इस तरह देखें आपका नाम लिस्ट में है या नहीं

Wed, 18 Oct 2023 02:30 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC: बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से लिस्ट को चेक कर सकते हैं और आगे का कार्यक्रम देख सकते हैं।
विज्ञापन
BPSC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC Assistant Professor Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी सहायक प्रोफेसर (कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग) साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। संबंधित उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर जाकर इस लिस्ट को देख सकते हैं। लिस्ट जारी करने के साथ ही आयोग ने दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन


BPSC Assistant Professor 2023: महत्वपूर्ण तारीखें

आयोग ने साक्षात्कार के लिए 504 उम्मीदवारों का चयन किया है। साक्षात्कार प्रक्रिया 27 से 30 नवंबर तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए चयनित उम्मीदवारों को 6 से 11 नवंबर तक अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। 

मार्क्स वेटेज

साक्षात्कार चरण में उम्मीदवारों को अधिकतम 15 अंक दिए जाएंगे। कुल भर्ती प्रक्रिया 100 अंकों की है। छात्र के शैक्षणिक रिकॉर्ड को 20 अंकों का वेटेज दिया जाएगा जबकि अनुभव और लिखित परीक्षा को 25 और 40 अंकों का वेटेज दिया जाएगा।

पद और वेतन

आयोग विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के लिए 208 सहायक प्रोफेसर (कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग) की नियुक्ति कर रहा है। पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों का मूल वेतन 57,700 रुपये होगा।

आवश्यक दस्तावेज

बीपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को इन दस्तावेजों को सत्यापित कराना होगा-
  • आवंटन कार्ड
  • स्नातक की डिग्री
  • स्नातकोत्तर की डिग्री
  • नेट योग्यता प्रमाण पत्र
  • कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट
  • सरकारी आईडी
  • यदि लागू हो तो श्रेणी प्रमाण पत्र
विज्ञापन

ऐसे देखें साक्षात्कार सूची

  • आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • सहायक प्रोफेसर (कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग) परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • बीपीएससी शिक्षक परिणाम 2023 प्रदर्शित किया जाएगा।
  • सूची डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें