फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC: 69वीं मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आज, अभी इस लिंक से कर दें अप्लाई; इतना है आवेदन शुल्क

Wed, 06 Dec 2023 09:59 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC 69th Main 2023: 69वीं संयुक्त (मुख्य) प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। लिहाजा प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार अभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर लें।
 
विज्ञापन
BPSC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC 69th Main 2023: बिहार लोक सेवा आयोग आज, 69वीं संयुक्त (मुख्य) प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन विंडो बंद करने वाला है। जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे और परीक्षा उत्तीर्ण की थी, ऐसे उम्मीदवार आज हर हाल में आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर जाकर पंजीकरण कर लें। 

विज्ञापन

कुल इतने उम्मीदवार योग्य

69वीं सीसीई प्रारंभिक में कुल 5299 आवेदकों को योग्य घोषित किया गया है। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 475 रिक्तियों को भरना है। भर्ती का अगला चरण मुख्य परीक्षा है, जिसके लिए आज तक आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन शुल्क

बिहार के एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवदेन शुल्क 750 रुपये लागू है।

BPSC 69वीं परीक्षा विवरण

बीपीएससी 69वीं सीसीई मुख्य परीक्षा के 900 अंक और इंटरव्यू के 120 अंक यानी कुल मिलाकर 1020 अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का पर्सनैलिटी टेस्ट 120 अंकों का होगा। लिखित परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में होगी।
विज्ञापन

आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • अपने क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉगिन करें।
  • आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • आवेदन फॉर्म और शुल्क का भुगतान करके फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें