फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC 68th Pre Registration: आज बीपीएसई 68वीं प्रारंभिक परीक्षा के आवेदन का आखिरी दिन, फॉर्म कर सकेंगे एडिट

Tue, 20 Dec 2022 02:12 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC 68th CCE Prelims: बिहार लोक सेवा आयोग की 68वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने का आज यानी 20 दिसंबर आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे फटाफट आवेदन कर लें। 
 
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC 68th CCE Prelims:  बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)  बीपीएसई 68वीं परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 20 दिसंबर 2022 को समाप्त हो रही है। जिन इच्छुक लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे 20 दिसंबर तक आयोग की वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया15 नवंबर को प्रारंभिक परीक्षा के लिए शुरू की गई थी। BPSC 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को आयोजित होने की उम्मीद है। बता दें कि अंतिम तिथि के बाद जमा किए गए आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 
विज्ञापन

फॉर्म एडिट कर सकेंगे

बिहार लोक सेवा आयोग की इस परीक्षा के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। लेकिन इसके फॉर्म 30 दिसंबर 2022 तक एडिट किए जा सकते हैं। अगर आप अपने आवेदन में किसी प्रकार का बदलाव चाहते हैं तो 30 दिसंबर तक वेबसाइट से फॉर्म एडिट कर सकते हैं।

 

इन पदों पर होगी नियुक्ति

बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही आयोग ने 67वीं संयुक्त परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी किया था। बिहार लोक सेवा आयोग 21 विभागों के लिए 68वीं बीपीएससी परीक्षा का आयोजन कर रहा है। बीपीएससी द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक प्री परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी 2023 के दिन किया जाएगा। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 358 पद भरे जाएंगे। चयन होने पर उम्ममीदवार की नियुक्ति असिस्टेंट डायरेक्टर, सप्लाई इंस्पेक्टर, रूरल डेवलपमेंट ऑफिसर आदि पद पर की जाएगी।

BPSC 68th CCE Prelims आवेदन की फीस 

सामान्य अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये
बिहार की सभी श्रेणी की महिला के लिए फीस 150 रुपये
एससी और एसटी कैटेगरी के लिए भी फीस 150 रुपये

 

विज्ञापन

BPSC 68th CCE Prelims के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स के लिए पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब खुद को रजिस्टर करें, और फिर आवेदन पत्र भरने के लिए लॉग इन करें।
  • इसके बाद आवश्यकतानुसार अपने दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • फिर उम्मीदवारों को आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • शुल्क भुगतान करने के उपरांत अपना आवेदन फॉर्म जमा करें।
  • अब उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म और भुगतान रसीद का प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें